लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- भीरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। देवरिया गांव और रडा चौराहा पर हुई इन वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हैरानी की बात ये है कि जिस पड़रिया तुला चौकी के इलाके में ये चोरियां हुईं, वह सिर्फ एक सिपाही के सहारे चल रही है और महीनों से वहां चौकी इंचार्ज की तैनाती ही नहीं हुई। पहली वारदात देवरिया गांव में वीरेंद्र तिवारी के घर हुई। उनके बेटे हर्षित तिवारी ने बताया कि गर्मी के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था, माता-पिता घर के बाहर लेटे थे। यह भी पढ़ें- किसान के घर में नगदी व जेवरात चोरी सुबह करीब 3 बजे जब परिवार नीचे कमरे में आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे। हर्षित के मुताबिक चोर घर से 3 लाख रुपये नकद, करीब 270 ग्राम...