फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के देवीगंज पुल के पास गुरुवार को गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत के बाद हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी गुलाब चंद मौर्य ने बताया कि 18 जून को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। महिला करीब आठ माह की गर्भवती थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को अस्पताल भेजने का प्रयास किया गया ताकि गर्भस्थ शिशु को बचाने की संभावना तलाश की जा सके। इसी दौरान कुछ लोगों ने मृतका के परिजनों को भड़का कर सड़क जाम करा दिया और अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तथा 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं हटाने दिया। यह भी पढ़ें- बवाल करने में 39 नामजद सहित 250 अज्ञात पत्थरबाजों पर केस सुबह करीब पौने 11 बजे से दोपहर तीन बजे...