रांची, अप्रैल 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर उप प्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मोदस्सीर हक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तुको व पुरियो की मंडा पूजा समितियों को आर्थिक सहयोग दिया और पूजा की जानकारी ली। इधर, पुरनाडीह चिल्द्री निवासी एतवा उरांव की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि सदमे में उनकी भतीजी पैरो कुमारी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद मोदस्सीर हक ने जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को परिजनों को आर्थिक सहायता देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर मीर मुस्लिम, शंभु बैठा, फहीमूल हक समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.