परिजनों को अजय सिंह देंगे आर्थिक मदद और रोजगार
आरा, जून 21 -- परिवार के सदस्य को नौकरी देने और स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट कराने की घोषणा शाहपुर/बड़हरा, संवाद सूत्र। पुलिस मुठभेड़ में मारे गये भरत तिवारी के परिजनों से मिलने रविवार को बखोरापुर गांव निवासी भारत प्लस ग्रुप के सीएमडी एवं समाजसेवी अजय सिंह शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और भारत प्लस फाउंडेशन की ओर से 50 हजार की आर्थिक सहायता, रोजगार और स्मृति टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा की। अजय सिंह ने भरत तिवारी के माता-पिता एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। मौत की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- यह एनकाउंटर नहीं हत्या है, भरत तिवारी की मौत पर बोले आरके सिंह; पप्पू यादव ने परिजनों को पैसै दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.