काशीपुर, जनवरी 25 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में रविवार तड़के तेंदुआ परिजनों के हो-हल्ला मचाने के बीच पांच फीट की चाहरदीवारी से कूदकर आंगन से एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। पीड़ित किसान अमन लाल निवासी गांधीनगर कुंडेश्वरी ने बताया कि देर रात से कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन वह घर से बाहर निकले तो देखा क्यारी में तेंदुआ बैठा था। लाइट जलाने पर वह दीवार फांद गायब हो गया। सुबह चार बजे वह फिर आया और उनके एक पालतू कुत्ते को उनके सामने उठा ले गया। इधर, वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.