अमरोहा, दिसम्बर 11 -- मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से शादी के बाद दुष्कर्म करने का मामला पॉस्को एक्ट कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता परिजनों के साथ कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने पहुंच सकती है। साल 2024 में घर से निकलने के बाद वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। वहां लावारिस हालत में घूमते हुए देख एक युवक अपने साथ घर ले गया था। उसने किशोरी के साथ शादी कर ली थी। किशोरी जब मिली थी तब मेडिकल में वह गर्भवती थी। अब उसने एक बेटी को भी जन्म दिया है जबकि उसका पति जेल में है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी 12 अप्रैल 2024 को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिर में परिजनों ने डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.