परिजनों के विरोध के बीच प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्यार जब परवान चढ़ता है, तो वह समाज और परिवार की बनाई सीमाओं को नहीं देखता। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां परिजनों के कड़े विरोध के बावजूद एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी रचाने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाते हुए यह नवविवाहित जोड़ा शुक्रवार की दोपहर सदर थाने पहुंच गया।दोनों पूर्वी चंपारण जिले के छौरादानो इलाके के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनकी पहली मुलाकात स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यह भी पढ़ें- शादी के मंडप में जीजा ने भर दी दुल्हन की मांग, दूल्हे का विवाह से इनकार; बिहार में गजब हुआ इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.