हमीरपुर, मार्च 26 -- मौदहा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम छिमौली में परिजनों के मंदिर जाने के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी 18 वर्षीय गुड़िया पुत्री अमर सिंह ने गुरुवार की दोपहर अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर अपने गले में डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन गांव के मंदिर गए हुए थे। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। वहीं इस मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.