मोतिहारी, मार्च 16 -- संग्रामपुर ,निसं। मौत की खबर मिलते ही परिजनो के चीख पुकार से सिकंदरपुर गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। मृतक बरवा पंचायत के वार्ड दस सिकंदरपुर गांव के सुरेन्द्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार है । मौत की खबर की मिलते ही मृतक की मां ,पत्नी श्वेता देवी व परिजनों के चीख पुकार से कोहराम मच गया । मृतक के पिता सुरेन्द्र सिंह के अनुसार उपेंद्र को शराब पीने से पत्नी व परिवार के द्वारा रोका जाता था जिस कारण विवाद बढ़ गया जिससे आत्म हत्या कर लिया। मृतक को दो पुत्र है । दोनो नाबालिग है। उसी की कमाई से घर व परिवार का भरणपोषण चलता था। बरवा पंचायत के मुखिया शशिकला देवी के प्रतिनिधि नागमणी सिंह नेशोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...