हमीरपुर, फरवरी 17 -- राठ। शादी से ऐतराज पर परिजनों से दूर भाग कर एक ही बिरादरी के युवक-युवती ने मंगलवार को चौपरा मंदिर में एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर शादी कर ली। परछा गांव की काजल और कस्बे के अतरौलिया मोहल्ला निवासी मोहित अनुरागी पिछले 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। लेकिन परिजन को रिश्ता पसंद नहीं था और विरोध करने लगे। दोनों ने भागकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया और चौपरा मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली है। भाईचारे से मनाये पर्व मौदहा। आगामी त्योहार होली, रमजान, ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीएम करनवीर सिंह व सीओ राजकुमार पांडेय ने कहा कि अलविदा की नमाज व होली पर्व के दौरान शांति बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्त...