परिजनों की मृत्यु पर शिक्षकों ने मांगा 15 दिन का विशेष अवकाश
महाराजगंज, सितम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने फरेन्दा विधायक वीरेन्द्र चौधरी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी के परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उन्हें 15 दिन का विशेष अवकाश देने की मांग प्रमुख रही।टीम ने कहा कि परिजन के निधन के बाद कर्मचारी को पारिवारिक एवं मानसिक परिस्थितियों से उबरने तथा अंतिम संस्कार एवं अन्य कर्मकांडो के निर्वहन के लिये पर्याप्त समय की जरूरत होती है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रखने की मांग की गयी। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को सेवानिवृत्त के बाद भी मिले कैशलेस चिकित्सा जीवनभर कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जरूरत जताई गई। ब्लॉक संरक्षक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.