बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- परिजनों की मामूली डांट से नाराज होकर एक नाबालिग किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया। किशोरी ट्रेन से राजस्थान के सीकर पहुंच गई और वहां एक महिला के चुंगल में फंस गई। उक्त महिला ने किशोरी का सौदा कर उसकी शादी जबरन एक अधेड़ से कराने की तैयारी कर ली थी। हालांकि जब किशोरी को इसकी भनक लगी तो वह किसी तरह भागकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर आ गई। पुलिस को पूरी कहानी बताने के बाद उसे बालिका सुधार गृह जयपुर में रखा गया था। अब चार महीने बाद सीडब्ल्यूसी के प्रयासों से सुरक्षित वह अपने घर लौट आई है। डिबाई नगर की रहने वाली किशोरी का करीब चार माह पहले परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर से निकल गई और ट्रेन के जरिए राजस्थान के सीकर जिले में पहुंच गई। इस दौरान वहां वह एक संदिग्ध महिला के चंगुल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.