वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। परिजनों की डांट से नाराज युवक ने मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई। कपरफोड़वा (जंसा) मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय संजय पटेल मंगलवार को घर पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। नाराज होकर घर से निकला और अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...