मेरठ, मार्च 31 -- हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी दो किशोरियां परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई। सोमवार रात गश्त कर रही एंटी रोमियो टीम को किशोरियां संदिग्ध हालात में घूमती हुई मिली। मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। खरखौदा थाने की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक सपना शर्मा ने बताया कि सोमवार रात उपनिरीक्षक मधुबाला के साथ कस्बे में गश्त कर रही थी। इस दौरान कस्बे में घुमती हुए 16 और 17 वर्षीय दो किशोरियां मिली। थाने लाकर पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वह हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली हैं। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर निकल गई थी। महिला दरोगा ने किशोरियों के परिजनों को रात में ही सूचित कर मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.