कन्नौज, मार्च 12 -- तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर्वा गांव में युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। हरीपुर्वा निवासी बच्ची लाल की पुत्री नीलम देवी 23 वर्ष का गुरुवार दोपहर घर में मामूली बात पर परिजनों से विवाद हो गया था। परिजनों द्वारा डांटने से नाराज होकर नीलम ने शाम करीब 3:30 बजे बरामदे की चौखट पर दुपट्टे का फंदा बनाया और उससे लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई।परिजन खेत से घर लौटे तो शव को लटकता देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदा काटकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि करने के बाद शव को मर्च्युरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन बिना पोस्टमार्टम...