आगरा, अप्रैल 20 -- ढोलना थाना क्षेत्र के मारूपुर गांव पर ट्रेन की चपेट में आने से जिस अज्ञात किशोर की मौत हुई थी, पुलिस प्रयास कर उसकी शिनाख्त कर ली है। परिजनों ने किशोर की शिनाख्त उसके कपड़ों से की है और परिजनों के डांटने पर किशोर द्वारा घर से निकल जाने की बात कही है। किशोर सिढ़पुरा इलाके के गांव मगथरा का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि गत शनिवार को मारूपुर गांव पर रेलवे लाइन की पटरी पर एक शव पड़ा मिला था। मृतक का सिर पूरी तरह से नष्ट हो गया था। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय मोहित कुमार राजपूत पुत्र सतीश चंद्र राजपूत निवासी गांव मगथरा थाना सिढ़पुरा कासगंज के रूप में हुई है। मृतक के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.