बिजनौर, मार्च 19 -- शेरकोट। परिजनों की डांट से आहत एक लगभग दस वर्षीय बालक बुधवार को खो नदी में डूबने के इरादे से जा पहुंचा। समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी प्रदीप यादव की सतर्कता और तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया और बालक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर परिजनों द्वारा डांटने से क्षुब्ध दस वर्षीय बालक घर से निकल गया और सीधे खो नदी की ओर चला गया। वहां पहुंचकर वह नदी में कूदने ही वाला था कि गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी प्रदीप यादव की नजर उस पर पड़ गई। स्थिति भांपते हुए प्रदीप ने तत्काल बालक को रोक लिया। उन्होंने बालक को पुलिस चौकी ले जाकर शांत किया और उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रदीप यादव की सतर्कता और मानवता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...