मोतिहारी, अप्रैल 5 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के रूपडीह गांव में रविवार को फैले मातमी सन्नाटे व परिजनों की चीख पुकार के बीच छात्र अभिषेक कुमार(19) का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया। पिता विजय प्रसाद ने मुखाग्नि दी। बताते चले कि मृतक एलएनडी कॉलेज के बीसीए का छात्र था। शनिवार को करीब साढ़े दस बजे उसी कॉलेज में सेमेस्टर 3 के प्रैक्टिकल की परीक्षा देने जा रहा था। तभी एक स्कूल बस ने उसे रौंद दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मोतिहारी में छात्रों ने इसको लेकर काफी बवाल काटा था। किसी तरह नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। शव शनिवार की शाम उसके घर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में आई, लेकिन उस दिन दाह संस्कार परिजनों ने नहीं किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.