परिजनों की गैर मौजूदगी में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम खांडेपुर में अकेली रह रही 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुसुमा देवी की परिजनों की गैर मौजूदगी में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या और चोटों की पुष्टि हुई है। वृद्धा के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम खांडेपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को अपने पिता रामकुमार की दवाई लेने जनपद बरेली के भोजीपुरा गए थे। इस दौरान घर पर उनकी 82 वर्षीय माता कुसुमा देवी अकेली थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे जब दिनेश वापस लौटे, तो घर के भीतर मां का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के समय मृतका के पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.