पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने पति के साथ सात अप्रैल को मजदूरी पर गेहूं काटने उत्तराखंड के बनबसा गई हुई थी। घर पर उसके पुत्र और पुत्री अकेली थी। 8 अप्रैल को सुबह उसके पुत्र ने फोन कर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री रात में बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का आकाश कुमार अपने पिता छोटेलाल और मां गुड्डी देवी के सहयोग से बहला फुसलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- सुनगढ़ी और न्यूरिया से दो किशोरी लापता थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.