फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में समय पर जांच और सही इलाज के साथ हौसला रखने से जीवन बचाया जा सकता है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में इलाज कराने वाली दो महिलाओं की अलग-अलग केस स्टडी इस बात की मिसाल है कि परिजनों का साथ, समुचित चिकित्सा और हौसले से कैंसर को हराया जा सकता है। एशियन अस्पताल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य विधूशी ने कहा कि आज के समय में हम पहले से कहीं अधिक फेफड़ों के कैंसर के मरीज देख रहे हैं। पहले फेफड़ों का कैंसर ज्यादातर धूम्रपान से जुड़ा माना जाता था, लेकिन अब हमारे पास ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। यह बात हम डॉक्टरों के लिए बेहद चिंताजनक है। इसका एक बड़ा कारण वह हवा है जिसे हम रोज सांस में लेते हैं। कई शहरों में, खासकर साल के कुछ महीनों में, ...