रामपुर, जून 8 -- रामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 8256 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6412 ने परीक्षा दी, जबकि 1844 अनुपस्थित रहे। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 24,768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को परीक्षा से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों को रेटिना और फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। प्रत्येक पाली में 4128 अभ्यर्थी शामिल होने थे। जिसमें पहली पाली में 4128 अभ्यर्थियों में से 3218 ने परीक्षा दी। जबकि,910 अनुपस्थित रहे। इसके बाद हुई दूसरी पाली में 4128 अभ्यर्थियों में से 3194 ने परीक्षा दी। जबकि,934 अनुपस्थित रहे। यह...