सहरसा, अप्रैल 13 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में मासूम की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों के अनुसार बीते दो-तीन वर्षों से पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। घटना के बाद गांव में इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।घटना के बाद गांव में अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग दबी जुबान से अन्य कारणों की भी चर्चा कर रहे हैं, लेकिन कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं है। जितनी मुंह उतनी बातें वाली स्थिति बनी हुई है। हालांकि यह सब महज लोगों की अपनी राय है। मामले की वास्तविक सच्चाई पुलिस जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.