भोपाल, मार्च 11 -- कहते हैं घर की बातें किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए, वरना यह आदत बहुत भारी पड़ सकती है और घर की खुशियों को छीन भी सकती है। बिल्कुल ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला के साथ भी हुआ है। इस महिला ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। दरअसल यह महिला अपने उसी रिश्तेदार के साथ अपने सुसराल की बुराइयां करती थीं और काफी कुछ ऐसी बातें साझा करती थीं, जो कि परिवार के सदस्यों के सिवाय किसी और को पता नहीं थीं। युवक ने पहले तो भरोसा जीतकर महिला से हर तरह की बातें उगलवा लीं, और इसी दौरान उसकी बातों को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला को अपने साथ हो रहे इस धोखे के बारे में तब तक कुछ भी नहीं पता चला, जब तक कि उस रिश्तेदार...