नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल झपटकर फरार हो गया। थाने में दी शिकायत में सेक्टर 100 के लोटस ब्लूवार्ड सोसाइटी में रहने वाले स्वामी नेहरा ने बताया कि बीते सोमवार को रात करीब पौने दस बजे वह सोसाइटी के पास खड़े थे। किसी परिचित का फोन आने पर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और स्वामी नेहरा के हाथ से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मोबाइल लेकर भाग निकले। वह बदमाशों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.