परिचित बन कर 8 हजार रुपया ठगी, थाना में शिकायत
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। साइबर अपराधी ने परिचित बताकर आठ हजार रुपये ठगी कर ली है। इस संबंध मे भरतिया कॉलोनी के आकाश शर्मा ने नगर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि सोमवार की दोपहर करीब 11.30 बजे मेरे मोबाइल पर एक अंजान कॉल आया। मुझे उसमें जो आवाज थी मेरे परिचय के एक व्यक्ति जैसा लगा। उसने 18 हजार रुपया भेजने का एसएमएस भेज । उसके आठ हजार रुपये भेजे गए मोबाइल नंबर पर भेज दिया। उसने फिर 10 हजार की मांग की। इसपर कुछ संदेह होने पर उसने उस व्यक्ति को फोन कर जब पूछताछ की तो एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड किया गया है। यह भी पढ़ें- नगर परिषद के लिपिक से साइबर ठगी का प्रयास, थाना में सन्हा उसके बाद उक्त नंबर स्वीच ऑफ है। उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.