अमरोहा, अप्रैल 26 -- गजरौला के मोहल्ला अलीपुर निवासी फाजिल हयात के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस युवक को सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा देकर कार में बिठाया गया था, असल में वही लोग उसके अपहरणकर्ता निकले। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े सात लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। 21 वर्षीय फाजिल हयात बीते 17 अप्रैल को देवबंद से बस द्वारा अपने घर लौट रहा था। गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबख्शपुर से बदमाशों ने कार के जरिए उसकी बस का पीछा करना शुरू किया। गजरौला चौपला के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- लापता युवती बरामदगी मामला: दो मुख्य आरोपी रिमांड पर, गहन पूछताछ जारी अपहरणकर्ताओं में दो युवक फाजिल के पुराने परिचित थे, जिनके झांसे में आकर वह उनकी कार में बैठ गया। कार में बैठते ही ...