लखनऊ, अप्रैल 9 -- भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) में आयोजित 'स्टील सप्लाई चेन और भारतीय रेल' संगोष्ठी में आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसाना ने भविष्य की चुनौतियों का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि स्टील लॉजिस्टिक्स से जुड़ी उभरती चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए उद्योग जगत और भारतीय रेल के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि आधुनिक समय में परिचालन दक्षता और तकनीकी नवाचार ही ऐसे माध्यम हैं, जिनसे आपूर्ति श्रृंखला को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे और इस्पात उद्योग के प्रतिनिधियों ने रोलिंग स्टॉक, टर्मिनल संचालन और मूल्य निर्धारण जैसे नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.