मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रोडवेज डिपो में संविदा परिचालक के पद पर तैनात युवती ने गांव के ही युवक पर उसका पीछा कर अश्लील टिप्पणी करने और विरोध पर अपहरण कर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि एक मई को युवती ड्यूटी के दौरान बस में परिचालक के रूप में कार्य कर रही थी। एसडी पब्लिक स्कूल के निकट बस से उतरकर वह डिपो जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दूसरी बसों पर तैनात परिचालक और यात्री दौड़कर आए। तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोपी की हरकत को उसके परिजनों को बताया तो उसने क्षमा मांग ली थी। युवती का आरोप है कि आरोपी उसको फोन कर परेशान कर रहा है और साथियों के साथ मिलकर अपहरण करने व हत्या की धमकी दे रहा है। परिचा...