नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो में एक अप्रैल को महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि प्रार्थना पत्र एक अप्रैल को डिपो में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जमा किए जा सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और सीसीसी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...