परिचालक पर चाकू से किया हमला, चालक, परिचालक, साथी पर रिपोर्ट
एटा, जून 1 -- हाथरस के थाना सिकंद्राराऊ के गांव पीपलगवां निवासी प्रतीक चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अतरौली डिपो में रोडवेज बस में संविदा परिचालक है। रोडवेज बस को लेकर अलीगढ़ आए थे। वहीं पर मैनपुरी डिपो का चालक कृष्ण कुमार ने बस को आड़ी तिरछी खड़ी कर दी थी। बस निकालने के लिए कृष्ण कुमार से कहा। इसी बात को लेकर चालक कृष्ण कुमार, लेडीज परिचालक से कहासुनी हो गई थी। इस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। 12 मई को सुबह बस स्टेंड पर खड़े हुए थे। आरोप है कि कृष्ण कुमार निवासी नगला साहू कुरावली जिला मैनपुरी, परिचालक महिला निवासी अंजनी थाना बिछवां जिला मैनपुरी, दो अन्य साथी आए और झगड़ा करने लगे। चाकू निकालकर गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में नगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.