शाहजहांपुर, मार्च 8 -- रोडवेज बस में पिहानी-दिल्ली मार्ग पर सेवा दे रहे परिचालक विजय कुमार ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से लौटा दिया है। जानकारी के अनुसार सात मार्च को किसी यात्री का मोबाइल फोन गिर गया, जिसे परिचालक को मिलने पर अगले दिन यात्री के सुपुर्द किया। मोबाइल पाकर यात्रियों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...