परिचालक को धक्का मारते हुए गड्ढे में गिरी ट्रक, कुचलकर मौत
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर गुरुवार की रात एक निजी बस के परिचालक को धक्का मारते हुए ट्रक गड्ढे में गिर गई। इससे परिचालक उसी ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह एक निजी बस के पीछे खड़ा था। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि 58 वर्षीय गुलहसन पुत्र मोहम्मद इजराइल, निवासी प्रतापगढ़, अंबिकापुर से रेणुकूट के बीच चलने वाली निजी बस में परिचालक था। गुरुवार की रात मुर्धवा से हाथीनाला के बीच वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण मुर्धवा मोड़ पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी। रात लगभग 11 बजे अंबिकापुर की ओर से बस पहुंची तो चालक ने भी जाम के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गुल हसन बस के पीछे की ओर चला गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.