देहरादून, जून 10 -- देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों में कार्यरत 75 परिचालकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। यूनियन के गढ़वाल मंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार ने बताया कि परिचालकों को अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने मांग की है कि बकाया वेतन तुरंत दिया जाए, हर माह भुगतान की तिथि तय हो, वर्ष 2022 से रुके वेतन में वृद्धि की जाए और अकारण सेवा से हटाए गए परिचालक को बहाल किया जाए। यह भी पढ़ें- परिचालकों की समस्या का समाधान करे सरकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...