बांका, जनवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय जेठौर रजौन के प्रशाल में एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। यह सम्मान समारोह पिछले तीन दशक से विद्यालय में सेवा दे रहे परिचारी विष्णु देव मंडल के लिये रखी गई। जिन्होंने विगत 32 वर्षों से लगातार एक ही विद्यालय में रहकर अपने दायित्व और कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद अब्दुर्ररऊफ और रंजन कुमार, एवं राजेश्वर राम के द्वारा उन्हें सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जबकि कार्यक्रम के दौरान कमलपुर विद्यालय के प्रभारी अनिल कुमार, सेवानिवृत शिक्षिका शर्मिला झा, गोपाल प्रसाद सिंह, रामदेव सिंह, राजीव रंजन, प्रभाकर मंडल, सुप्रिया सिन्हा व अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.