मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी, निसं। न्यायालय परिचारी की परीक्षा में नकल की तैयारी करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कंभी गांव निवासी रौशन कुमार व छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के बरिजाना गांव निवासी राकेश कुमार शामिल है। उक्त जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने सोमवार को दी। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो वॉकी-टॉकी, 3 मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद किया गया है। वहीं मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया स्थित एक विद्यालय में न्यायालय परिचारी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक परीक्षा केंद्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.