मेरठ, अप्रैल 18 -- मोहल्ला गुजरान गेट निवासी एक युवक ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी होने व इसके अलावा उसके साथ विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर परिचारक पद पर नियुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित वंश निंगानिया ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने एटूजेड मल्टी सर्विस एंड आईटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों में परिचारक (चपरासी/सहायक कर्मचारी) पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी नियुक्ति परिचारक पद पर होनी थी, लेकिन उसे मेरठ स्थित दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्वीपर पद पर तैनात कर दिया गया।युवक का आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार संपर्क करने पर पद संशोधन का आश्वासन दिया गया, लेकिन एक...