गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। वैश्य एकता समिति गाजियाबाद रविवार को आंबेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावकों का अभिनंदन किया। महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का परिवार सहित परिचय कराया। उन्होंने बताया कि इस माह सम्मेलन में 34 ने नए प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए हैं और 12 प्रत्याशियों के वैवाहिक संबंध तय होने की जानकारी है। परिचय देने के उपरांत उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्वगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, नीरू अग्रवाल, भारती गर्ग, विनोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुनीता अग्रवाल एवं महेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण...