मेरठ, मई 4 -- राजपूत महासभा के तत्वावधान में रविवार को जनकपुरी स्थित राजपूत भवन में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह और 15वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 6 राज्यों से आए 273 युवक-युवतियों के परिजनों ने पंजीकरण कराया। अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष ठाकुर अनूप राघव और संचालन बनी सिंह चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। विशिष्ट अतिथियों में ठाकुर विक्रम सिंह, कमल ठाकुर, ठाकुर राजकुमार सिसोदिया, आशीष प्रताप सिंह और आलोक सिसोदिया शामिल रहे। संगीत सोम ने कहा कि समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। सभी को कथा वाचक अनूप ठाकुर महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। सुभाष चौहान, गजेंद्र सिसोदिया, गिरवर सिंह भदोरिया, हरवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह सोम, देवेंद्र सिंह भाटी, दिग्विजय सिंह चौहान मौजूद रहे। ...