शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- तिलहर। रस्तोगी स्वर्णकार कल्याण समिति की ओर से दहेज रहित विवाह के लिए परिचय सम्मेलन कराया गया। 50 युवक एवं युवतियां ने रजिस्ट्रेशन कराई जिसमें दो शादियां तय हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बुधवार को रस्तोगी धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष श्याम रस्तोगी ने कहा कि ऐसे सम्मेलन आज के समय में समाज को एकजुट करने के लिए बहुत जरूरी है। सभी लोग मिलकर समाज के गरीब लोगों की मदद करें तभी समाज का उत्थान होगा। उन्होंने बताया कि लखीमपुर में 21 जून को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। सभासद संदीप रस्तोगी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है। इस परिचय सम्मेलन में जो दो जोड़े शादी के लिए तय हुए हैं उनका विवाह लखीमपुर में 21 जून को होगा। इस दौरान श्याम रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.