कुशीनगर, अप्रैल 26 -- कुशीनगर। जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सरकारी कर्मचारी अपने विभागीय परिचय पत्र दिखाकर पेट्रोल पंपों से तय मात्रा में ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आदेश जारी कर दिया है। संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष ने डीएम को पत्र सौंपकर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया था। पत्र में कहा गया था कि ईंधन की कमी के कारण कर्मचारियों को दफ्तर आने-जाने और आवश्यक सरकारी कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- उद्योगों के संचालन को मिलेगा 55 हजार लीटर डीजल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने त्वरित निर्णय लेते हुये आदेश जारी किये कि चा...