परिक्रमा शुरू, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- कंपिल, संवाददाता। पौराणिक तीर्थ नगरी में मंगलवार को दो दिवसीय धार्मिक परिक्रमा का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। परिक्रमा में साधु-संतों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिक्रमा का नेतृत्व कालेश्वर नाथ मंदिर के महंत सत्यगिरि महाराज ने किया। महंत सत्यगिरि महाराज ने बताया कि परिक्रमा कालेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर फुलू नगला, भोगपुर, अकराबाद, हमीरपुर, काजी रुदायन और मानिकपुर होते हुए वेदू अड्डा पहुंचेगी, जहां सभी संत रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन परिक्रमा बेदू बाबा आश्रम और शेखपुर होते हुए आगे बढ़ेगी तथा कालेश्वर नाथ विसर्जन स्थल पर इसका समापन किया जाएगा। परिक्रमा में महानंद, सतीश दास, रामपाल गिरी, भगवान दास, सत्यपाल गिरि, प्रेम गिरि सहित संत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। एक नजर :परिक्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.