बागपत, मार्च 28 -- मुबारिकपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ अन्नपूर्णा देवी एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। शुक्रवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में परिक्रमा यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। परिक्रमा यात्रा गांव का भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंची, जहां विधिवत कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर में पंडित सुशील शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की स्थापना कराई। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.