परिक्रमा मार्ग से हटाई गंदगी, कचरा न फैलाने की दी नसीहत
चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति ने नगर पालिका के सहयोग से परिक्रमा मार्ग स्थित राम दर्शन के सामने स्वच्छता अभियान चलाया। कामदगिरि की तरफ पड़े कचरे को बाहर निकाला। आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई की गई। परिक्रमा मार्ग पर फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण किया। समिति अध्यक्ष राकेश केसरवानी ने कामदगिरि परिक्रमा में दुकानदारों को कचरा न फैलाने की नसीहत दी। आम लोगों से भी स्वच्छता में सहभागिता निभाने पर जोर दिया। इस दौरान जितेंद्र केसरवानी, अंकुर केसरवानी, राजेंद्र त्रिपाठी, रसूल खान, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामसिया, राकेश, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.