चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीतापुर चौकी क्षेत्र स्थित कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में तृतीय मुखारबिंद के पास तीन दिन पहले श्रद्धालुओं के साथ लूट के प्रयास की वारदात में शामिल नामजद दो बाल अपचारियों समेत तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अन्य शातिरों की तलाश कर रही है। बीते 12 मार्च की रात बांदा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के मजरा जमुनी पुरवा निवासी जितेन्द्र अपनी बहन जानकी, बहनोई संजय, पत्नी लक्ष्मी देवी व बच्चों के साथ कामदगिरि परिक्रमा लगा रहे थे। रात करीब दो बजे लक्ष्मण पहाडी व तृतीय मुखारबिंद के बीच पांच-छह शातिरों ने इन सभी को रोक लिया। इसके बाद लोहे की रॉड, लाठी, डंडे व बेल्ट से मारपीट की। शातिरों ने जानकी के कान के झ...