परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थी की हृदयगति रुकने से मौत
मथुरा, मई 26 -- थाना सुरी अंतर्गत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में गांव हरनोल के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब परिक्रमा कर रहे युवक की अचानक गश खाकर गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव मिटठौली,नौहझील निवासी राजकुमार (46) अधिक मास में अपने गांव के तीन लोगों के साथ रविवार को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाने गया था। बताते हैं कि उन्होने गांव से परिक्रमा शुरु कर दी थी। सोमवार सुबह सभी लोग गांव हरनौल के समीप पहुंचे थे। तभी सुबह करीब नौ बजे अचानक परिक्रमा लगा रहे राजकुमार के सीने में दर्द उठा और वह तड़फडाकर सड़क पर ही गिर गया। इसे देख साथियों के हाथ पांव फूल गये। उन्होंने सड़क पर लिटा कर पानी पिलाकर हवा आदि की,लेकिन इस दौरान की उसकी मृत्यु हो गयी। इसकी सूचना पर पहुंची थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.