परिक्रमा मार्ग में केला बिक्री से श्रद्धालुओं को परेशानी
चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में केला की ठेलिया लगाने वालों ने श्रद्धालुओं को मुसीबत में डाल दिया। लोग खरीदने के बाद केला खाकर छिलके परिक्रमा मार्ग में ही फेंक देते है। जिसमें पैर पड़ते ही श्रद्धालु धड़ाम से गिर जाते है। मंगलवार को लेटी परिक्रमा लगाते समय जूनियर हाईस्कूल के पास लक्ष्मण पहाड़ी पर रानीपुर भट्ट निवासी श्रद्धालु का केले के छिलके में फिसलने पर पैटर टूट गया। कुछ लोगों ने ईओ नगर पालिका से शिकायत की। जिस पर बुधवार को नगर पालिका कर्मियों ने परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाकर केला बेंच रहे ठेलिया वालों को बाहर कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.