परिक्रमा मार्ग पर रोशनी का प्रबंध करने के आदेश
फरीदाबाद, मई 12 -- पलवल, सरसमल। मंडलायुक्त संजय जून ने मंगलवार को बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह बाधा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। खराब लाइटें तुरंत ठीक करने, गड्ढे भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के आदेश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था समय रहते पूरी करने को कहा।
निरीक्षण का उद्देश्य फरीदाबाद मंडलायुक्त संजय जून ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में जहां सड़क टूटी मिली या रास्ते में रुकावट दिखाई दी, वहां संबंधित विभागों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों की समस्याएं गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.