अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर धारा रोड फायर स्टेशन के निकट सोमवार को वाटर सप्लाई की लाइन टूट गई। इसके कारण आसपास के करीब पांच सौ घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गयी। शाम करीब छह बजे पाइप लाइन टूट गई थी। पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था जिस कारणवस ट्यूबवेल पंप बंद था और वाटर सप्लाई बाधित थी। अब ट्यूबवेल पंप चालू हो गया है। उन्होंने शाम पौने सात बजे बताया कि लगभग आधे घंटे में वाटर सप्लाई सभी घरों तक पहुंच जाएगी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.