परिक्रमा मार्ग पर चला बुलडोजर, कई मकान, मंदिर ध्वस्त
अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के तहत प्रशासन ने गुरुवार को कई मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान 1940 में बना शिव मंदिर भी ध्वस्त किया गया, जो परिक्रमा पथ की जद में आ रहा था। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कि 14 कोसी मार्ग निर्माण के लिए जिन मकानों पर कार्रवाई की गई, उनके स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के लिए भी कहा गया था। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिकता का यह कार्य है, जो बहुत अधिक प्रभावित हो रहा था। एक माह पहले भी कहा गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.